अवैध बालू उठाव पर पंचानपुर पुलिस ने चलाया विशेष छापेमारी अभियान , मौके से बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त

Jun 5, 2024 - 10:08
अवैध बालू उठाव पर पंचानपुर पुलिस ने चलाया विशेष छापेमारी अभियान , मौके से बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया

मोरहर नदी से बालू के अवैध उठाव पर नकेल कसने के लिए पंचानपुर ओपी अध्यक्ष ने विशेष छापेमारी अभियान में बालू लोडेड तीन ट्रैक्टर को जप्त किया है। ओपी अध्यक्ष विनय कृष्ण प्रसाद ने बताया कि सूचना के आधार पर गंतव्य स्थान पर छापेमारी की करबाई की गई जिसमें महमदपुर से बालू लोडेड एक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पीछे से दो ट्रैक्टर जप्त कर थाने लाया गया है। पुलिस द्वारा की गई करबाई से जिला खनन विभाग एवं परिवहन विभाग को सूचना दी गई है। उक्त विभाग के अधिकारियों के पत्र पर आगे की करबाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0