आर्य समाज मानपुर ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण
गया (मानपुर)। आर्यसमाज मानपुर के प्रागंण में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आर्यसमाज के मंत्री जयप्रकाश आर्य ने ध्वजारोहण किया। आसमान में राष्ट्रीय ध्वज के लहराते ही परिसर राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत, एवं अन्य देशभक्ति गीतों से गूंज उठा। मौके पर प्रधान विनोद आर्य, संरक्षक सत्येंद्र आर्य, उप प्रधान सुषमा आर्या, अंकेक्षक प्यारचन्द कुमार मोहन, कार्यकारिणी सदस्य दुर्गेश नंदिनी, शीला आर्या, किरण आर्या, इन्द्रदेव दिवाकीर्ति, विद्योत्तमा, प्रतिभा आर्या, कुसुम कुमारी, गणेश लोहानी की उपस्थिति रही। मंत्री जय प्रकाश आर्य ने देश के शहीदों से प्रेरणा लेने की बात कही, तो प्यारचंद कुमार मोहन ने देश और समाज के हित में कार्य करते रहने को ही सच्ची देशभक्ति बतलाई। दुर्गेश नंदिनी ने महिलाओं को अपने भीतर छिपी शक्ति और क्षमताओं को पहचानने की बात कही। प्रधान विनोद आर्य ने महर्षि दयानंद सरस्वती को देश का सच्चा सपूत बतलाया।