एसबीआई की जनहित पहल, आरओ वाटर प्यूरिफायर एवं वाटर कूलर का हुआ लोकार्पण

गयाजी । भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के तहत सिविल कोर्ट, गया परिसर में आमजन की सुविधा के लिए आरओ वाटर प्यूरिफायर एवं वाटर कूलर का लोकार्पण किया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान न्यायाधीश श्री प्रदीप कुमार मलिक ने किया। इस अवसर पर एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक, गया श्री निर्मल कुमार, मुख्य प्रबंधक श्रीमती रूबी कुमारी सहित बैंक एवं न्यायालय के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि न्यायालय परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिवक्ता, वादकारी, न्यायालय कर्मी और आम नागरिक आते हैं। ऐसे में अब सभी को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक श्री निर्मल कुमार ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक केवल बैंकिंग सेवाएं ही नहीं देता, बल्कि सामाजिक दायित्वों का भी पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करता है। बैंक की CSR योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों ने भारतीय स्टेट बैंक की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति बैंक की संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

Jul 14, 2026 - 18:39
एसबीआई की जनहित पहल, आरओ वाटर प्यूरिफायर एवं वाटर कूलर का हुआ लोकार्पण

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0