ऑपरेशन नारकोश में आरपीएफ की बड़ी सफलता, गया स्टेशन से 22.07 लाख रुपये की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

गयाजी। पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया ने ऑपरेशन नारकोश के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.415 किलोग्राम अफीम बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 22,07,500 रुपये बताई गई है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को आरपीएफ, सीआईबी, सीपीडीएस एवं राजकीय रेल पुलिस की संयुक्त टीम गया रेलवे स्टेशन पर आपराधिक गतिविधियों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर हावड़ा छोर स्थित फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के नीचे संदिग्ध अवस्था में खड़े राज मोहन (26 वर्ष), पिता अर्जुन गंझु, निवासी बेलगड़ा, थाना कुदा, जिला चतरा (झारखंड) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 4.415 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। कार्रवाई की सूचना आरपीएफ गया के वरिष्ठ मंडलीय सुरक्षा आयुक्त को दी गई। उनके निर्देशन में सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आरोपी एवं जब्त माल को राजकीय रेल थाना, गया को सौंप दिया गया। आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक पवन कुमार की लिखित शिकायत के आधार पर राजकीय रेल पुलिस, गया में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि रेलवे परिसर में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए ऑपरेशन नारकोश के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Aug 6, 2026 - 06:44
ऑपरेशन नारकोश में आरपीएफ की बड़ी सफलता, गया स्टेशन से 22.07 लाख रुपये की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0