चोरों ने सोने की जेवरात समेत आठ लाख नक़द उड़ाया

Jun 6, 2024 - 05:33
चोरों ने सोने की जेवरात समेत आठ लाख नक़द उड़ाया

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया

जिला के बोधगया थाना क्षेत्र में चोरी की घटना दिन पर दिन बढ़ती जा रही है, कहीं बाइक की चोरी तो कहीं घर में घुसकर सोने चांदी और नकदी रुपए की चोरी का वारदात चोरो के द्वारा दिया जा रहा हैं,ऐसा लगता है कि चोरों का एक गिरोह है जो इस तरह का घटना का अंजाम देता है। जिससे पुलिश प्रसासन भी परेशान है, बता दें कि बोधगया स्थित सोनू बीघा के निवासी गुड्डू यादव के घर में बीते शनिवार की रात में अज्ञात चोर ने छत पे लगाये गए लोहे का ग्रिल को टेढ़ा कर घर में घुस आया,और काच की दरवाजे को भी तोड़ दिया , जहां बेड। रूम में पड़े अलमीरा से 5 लाख 60 हजार रुपये नगदी सहित सोने का जेवरात जिसका कीमत 2 लाख 90 हजार है उसे भी साफ कर दिया। इस संबंध में गुड्डू यादव नम आंखों से बताया कि किसी काम से हम गोवा गए थे मेरा घर में कोई नहीं था जब शनिवार को देर रात घर लौटे तो देखा कि अलमीरा तोड़कर सारी रुपए और सोने का जेवरात गायब है ,वही ऊपर छत पर गया तो देखा कि छत के पास लगाए गिरिल और नीचे का कांच का दरवाजा तोड़कर चोर अंदर घुसा था ,इस संबंध में पीड़िता ने बोधगया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उचित करवाई का गुहार लगाया है,वही दूसरी ओर सूत्र बताते है कि ये चोर का गिरोह बोधगया का ही है जो सक्रीय है,रात 9 बजे के बाद अम्मा स्थित डाक स्थान के पास इनलोगो के द्वारा छिनतई का भी प्रयास किया जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0