जनता पूछ रही जवाब'—नगर आयुक्त की स्थायी नियुक्ति को लेकर पार्षदों का प्रदर्शनात्मक ज्ञापन

गयाजी। गया नगर निगम में पूर्णकालिक नगर आयुक्त की नियुक्ति की मांग को लेकर वार्ड संख्या 04 की पार्षद अनुपमा कुमारी एवं वार्ड संख्या 52 की पार्षद अंजलि कुमारी ने बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री के माध्यम से जिलाधिकारी, गया को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले तीन वर्षों के दौरान गया नगर निगम में चार नगर आयुक्तों का स्थानांतरण एवं नई नियुक्ति हो चुकी है। लगातार हो रहे प्रशासनिक बदलाव के कारण नगर निगम के विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। साथ ही बरसात का मौसम शुरू होने से पहले भी शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पार्षदों ने कहा कि शहर की जनता विकास एवं सफाई कार्यों में हो रही देरी का कारण नहीं जानती और इसका सीधा दोष जनप्रतिनिधियों पर लगाती है, जिससे पार्षदों को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। दोनों पार्षदों ने ग्रामीण विकास मंत्री से अनुरोध किया है कि गया शहर के समुचित विकास, बेहतर सफाई व्यवस्था तथा जनहित को ध्यान में रखते हुए गया नगर निगम में शीघ्र पूर्णकालिक नगर आयुक्त की नियुक्ति की जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर शहरवासियों को राहत प्रदान करेगी।

Jul 6, 2026 - 18:32
जनता पूछ रही जवाब'—नगर आयुक्त की स्थायी नियुक्ति को लेकर पार्षदों का प्रदर्शनात्मक ज्ञापन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0