जन अधिकार पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने राजीव कुमार कन्हैया समर्थकों ने जताई खुशी

Jun 8, 2022 - 08:08
जन अधिकार पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने राजीव कुमार कन्हैया समर्थकों ने जताई खुशी

अमरेन्द्र कुमार सिंह

गया ।‌ जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के द्वारा राजीव कुमार कन्हैया को जाप पार्टी के किसान प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। इसे लेकर राजीव कुमार कन्हैया के समर्थकों ने खुशी जताई है। श्री कन्हैया ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के द्वारा उक्त पद पर हमें सुशोभित किया गया है उनके द्वारा जो विश्वास हमें जताया गया है हम इस पर खरा उतरेंगे और पार्टी के हित में बढ़ चढ़कर कार्य करेंगे। साथ ही किसानों को होने वाली समस्याओं को लेकर उनके समाधान के प्रति हमेशा आंदोलन करेंगे। हमारा प्रयास होगा कि किसानों की जो समस्याएं हैं उसे अविलंब दूर किया जाए, नहीं तो सड़क पर उतर कर आंदोलन भी करेंगे।
उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव आम आवाम से लेकर किसानों के प्रति हमेशा चिंतित रहते हैं उनका प्रयास रहता है कि किसानों की समस्याओं को दूर किया जाए क्योंकि किसान ही भारत देश के अन्नदाता हैं। भारत कृषि आधारित देश है ऐसे में किसानों को होने वाली समस्याओं को दूर करना और उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करना पार्टी की प्राथमिकता रही है। खुशी जताने वाले में जाप पार्टी के मुकेश नारायण, धीरज शर्मा एवं कई कार्यकर्तागणों ने खुशी जाहिर किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0