जेसीआई रांची उड़ान विंग का रक्तदान शिविर और पर्यावरण संरक्षण जागरुकता अभियान आयोजित

Jun 6, 2024 - 06:41
जेसीआई रांची उड़ान विंग का रक्तदान शिविर और पर्यावरण संरक्षण जागरुकता अभियान आयोजित

रांची। सामाजिक संस्था जेसीआई रांची उड़ान विंग (महिला संस्था) ने आॅनलाइन जेसीआई वीक के चौथे और पांचवें दिन रक्तदान शिविर और पर्यावरण बचाओ अभियान का आयोजन किया। संस्था की ओर से “एवरी ब्लड डोनर इज लाइफ सेवर”और “सेव अर्थ नाउ एंड नेवर” अभियान चलाया।
इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ वातावरण में रहने के लिए प्रोत्साहित करना एवं कोरोना संक्रमण काल के दौरान वैश्विक महामारी कोविड 19 से पीड़ित लोगों तक आवश्यकतानुसार समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है।
इस संबंध में अध्यक्ष राखी गंगवाल जैन और सचिव विनीता जैन ने कहा कि कार्यक्रम में राज हॉस्पिटल, मेन रोड में 17 यूनिट ब्लड दिया गया। इसके अलावा नामकुम अंगारा गांव में 200 आयुर्वेदिक औषधि के पौधे तथा 500 अन्य सैंपलिंग प्लांट वितरित किया गया।
इस कार्यक्रम की समन्वयक खुशबू राजगढ़िया और संतोष तुल्स्यान थे।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी पूजा केशरी ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0