झारखंड प्रदेश जदयू की बैठक में संगठन से युवाओं को जोड़ने पर बल

झारखंड में भी नीतीश मॉडल लाने की जरूरत : प्रवीण सिंह

Mar 5, 2024 - 09:57
झारखंड प्रदेश जदयू की बैठक में संगठन से युवाओं को जोड़ने पर बल

रांची। झारखंड प्रदेश जदयू की दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल की एक दिवसीय बैठक हरमू स्थित सहजानन्द चौक में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यालय प्रभारी संजय सहाय ने की। जिसमें मुख्य रूप से जदयू के प्रदेश संयोजक श्रवण कुमार एवं जदयू के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह उपस्थित थे।
दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल की बैठक में रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा व सिमडेगा जिला से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक श्रवण कुमार ने कहा कि प्रखंड स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी में शामिल कराया जाएगा और जदयू राज्य सरकार की जनविरोधी नीति के विरुद्ध लगातर आंदोलन करता रहेगा।
राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह ने कहा कि जदयू झारखंड में विकल्प के रूप में उभर रही है। आने वाले दिनों में मजबूत संगठन के साथ जनता के हक अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य बिहार के विकास की चर्चा हर एक व्यक्ति कर रहा है और हमारे नेता नीतीश कुमार द्वारा किये गए कार्यों की सभी सराहना कर रहे हैं। अब समय आ गया है झारखंड में भी नीतीश मॉडल लाने का।

बैठक में रमेश सिंह, भगवान सिंह, ज़फर कमाल, सागर कुमार, अखिलेश राय, लालचंन महतो, बैद्यनाथ पासवान, सुबोध कांत, रमाकांत मंडल, अर्जुन गोसाई, लंकेश सिंह, पूनम देवी, मोहन कच्छप, सकलु जी, ओम प्रकाश प्रसाद,
अभय राज सिंह, राकेश सिंह, सुशील राय सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0