डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 69वां पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रुप में मनाया गया

Jun 24, 2022 - 09:52
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 69वां पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रुप में मनाया गया

अमरेन्द्र कुमार सिंह

गया । भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 69वां पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में भाजपा के कार्यकर्त्ताओं ने सीताकुंड शक्ति केंद्र मानपुर बूथ संख्या 36, 37, 38 पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।सर्वप्रथम मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने कहा कि “जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है” ये गगनभेदी नारा जब भी गूंजता है, हर राष्ट्रभक्त के रौंगटे खड़े हो जाते हैं, भुजाएं फड़कने लगती हैं तथा लहू में राष्ट्रभक्ति का ज्वार लावा बनकर दौड़ने लगता है। जिन अमर हुतात्मा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर हम ये नारा लगाते हैं, आज उन्हीं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि है। कश्मीर को पूरी तरह से भारत का हिसा बनाने के लिए तथा धारा 370 के खिलाफ आज के ही दिन डॉ. श्यामा मुखर्जी देश के धर्मनिरपेक्ष राजनीति की बलि चढ़ा दिए गए।इस कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष मुन्ना सिंह,बुनकर प्रकोष्ठ जिला संयोजक दुखन पटवा, दीपक स्वर्णकार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद चौधरी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0