बाजार समिति में आयोजित हुआ 27 बिहार बटालियन एनसीसी का दस दिवसीय सीएटीसी-4 कैंप

गयाजी। 27 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित दस दिवसीय सीएटीसी-4 कैंप का शुभारंभ बुधवार को बाजार समिति परिसर में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल भूपेश पठानिया ने किया।यह कैंप 18 अगस्त से 27 अगस्त तक चलेगी।कैंप में शामिल कैडेटों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक दक्षता और सैन्य प्रशिक्षण की विभिन्न गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कर्नल भूपेश पठानिया ने कहा कि एनसीसी युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, फायरिंग, शारीरिक प्रशिक्षण तथा आपदा प्रबंधन जैसी गतिविधियों का अभ्यास कराया जाएगा। इससे कैडेटों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होगा। उन्होंने कैडेटों से कैंप के प्रत्येक सत्र में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अनुशासन का पालन करने और प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर सरदारी लाल, ऑनरेरी कैप्टन आरबी शर्मा, एएनओ पमपम कुमारी, सुनील कुमार, अभिमन्यु, मिथलेश कुमार, सूबेदार अभिरंजन, सूबेदार सूरज सोरेन, सूबेदार पदम कुमार सिजाली, सूबेदार एक देव थापा, नायब सूबेदार अशोक कुमार, नायब सूबेदार आशित कुमार सहित अन्य सैन्यकर्मी उपस्थित रहे।

Aug 19, 2026 - 15:51
बाजार समिति में आयोजित हुआ 27 बिहार बटालियन एनसीसी का दस दिवसीय सीएटीसी-4 कैंप

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0