भारतीय जनता मोर्चा ने दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया जश्न

Jun 5, 2024 - 05:16
भारतीय जनता मोर्चा ने दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया जश्न

रांची। अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने के बाद भारतीय जनता मोर्चा के तत्वावधान में राम भक्तों व कार्यकर्ताओं ने मिलकर उत्सव मनाया। कार्यक्रम का प्रारंभ एक पेड़ श्रीराम के नाम लगाकर किया गया। तत्पश्चात प्रभु श्री राम के चरणों में बैठकर हनुमान चालीसा भजन कीर्तन प्रारंभ हुआ। इस संबंध में भाजमो के प्रदेश अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि अयोध्या में श्री राम का भव्य मंदिर का शिलान्यास देश के लिए गौरव की बात है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक श्री राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने पर सभी भारतवासी गौरवान्वित हैं। उन्होंने कहा कि इस मौके पर जय श्री राम का उद्घोष करते हुए दीपोत्सव मनाया गया। जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग, गढ़वा, डाल्टनगंज सहित अन्य जगहों पर भारतीय जनता मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर खुशियां मनाई। रांची में अरविंद कुमार दुबे, विमलेश कुमार सिंह, मुकेश पांडे,अंशुल, नागेंद्र सिंह, संतोष गुप्ता, विकास सिंह, संतोष पाठक,किशोर विजयवर्गीय सहित अन्य ने दीपोत्सव मनाया। वहीं, दूसरी तरफ जमशेदपुर में प्रतीक शर्मा और संजीव आचार्य के नेतृत्व में भारतीय जनता मोर्चा के कार्यकर्ताओं और राम भक्तों ने दीपोत्सव के साथ हर्षोल्लास मनाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0