मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज के डॉ. ज़ोफैल हसन बने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी

गयाजी । शहर के प्रतिष्ठित मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज के वाणिज्य विभाग में सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर) डॉ. ज़ोफैल हसन को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का तीन वर्षों के लिए कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रोग्राम ऑफिसर) नियुक्त किया गया है। नियुक्ति संबंधी पत्र उन्हें मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार मंगलम ने प्रदान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मो. अली हुसैन ने कहा कि राष्ट्र सेवा सबसे बड़ी सेवा है। राष्ट्र को सर्वोपरि रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के माध्यम से महाविद्यालय में सामाजिक जागरूकता, सेवा और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डॉ. ज़ोफैल हसन की नियुक्ति पर महाविद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में शासी निकाय के अध्यक्ष शबी आरफीन शमसी, सचिव डॉ. हफीजुर्रहमान खान, प्राचार्य डॉ. मो. अली हुसैन तथा वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. परवेज वहाब प्रमुख रूप से शामिल रहे।इसकी जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. इबरार खान एवं डॉ. अकरम वारिस ने दी।

Jul 16, 2026 - 17:23
मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज के डॉ. ज़ोफैल हसन बने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0