युवा योद्धा’ को लेकर एनएसएस व यूनिसेफ का ऑनलाइन ओरिएन्टेशन कार्यक्रम आयोजित

युवाओं में रचनात्मकता की असीम संभावनाएं : संजय सेठ

Jun 18, 2024 - 09:41
युवा योद्धा’ को लेकर एनएसएस व यूनिसेफ का ऑनलाइन ओरिएन्टेशन कार्यक्रम आयोजित

रांची। रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं यूनिसेफ, झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में “युवा योद्धा” को लेकर ऑनलाइन ओरिएन्टेशन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन जूम लिंक के माध्यम से किया गया। जिसमें रांची विश्वविद्यालय के 15 महाविद्यालयों एवं आठ विश्वविद्यालय विभागों के कुल 560 एन एस एस के कार्यक्रम पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राची के संजय सेठ एवं विशिष्ट अतिथि रांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ कामिनी कुमार उपस्थित थे।
विशिष्ट अतिथि रांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ कामिनी कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा वही है जो सकारात्मक बदलाव की योग्यता रखता है। वह लोगों तक सही जानकारी पहुंचा सकता है, अफवाहों को नियंत्रित कर सकता है एवं परिवार तथा समाज को सही दिशा दिखा सकता है। युवा योद्धा बनकर ही कोरोना जैसी वैश्विक महामारी पर विजय प्राप्त की जा सकती है।
मुख्य अतिथि रांची के सांसद संजय सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि युवा अपने देश भक्ति भावना से राष्ट्र को नई ऊंचाई देते हैं। इनकी सोच जाति, बंधन एवं भेदभाव से परे होती है। युवाओं में रचनात्मकता की असीम संभावनाएं हैं। असंभव को संभव बनाने की प्रवृत्ति है। युवाओं के द्वारा पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम को बढ़ावा देकर कई समस्याओं का हल निकाला जा सकता है। इस वैश्विक महामारी में भारत के युवा ना केवल देश बल्कि विदेशों में भी कर्मठता एवं ईमानदारी के नए मिसाल पेश कर रहे हैं।
राजेश झा ने युवा योद्धा मिशन से जुड़ने के लिए 9650414141 व्हाट्सएप करने अथवा 08066019225 नंबर पर मिस्ड कॉल करके करने की सलाह दी।
राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक, पटना पीयूष परांजपे ने झारखंड के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कोविड महामारी में कई अच्छे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यूनीसेफ, झारखंड की संचार एवं पार्टनरशिप पदाधिकारी आस्था अलंग ने कहा कि युवा योद्धा के माध्यम से इस महामारी में कई प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक सह राज्य एन एस एस पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि यू जी सी , नई दिल्ली से प्रत्येक विश्वविद्यालय में पत्र आया है कि अधिक से अधिक छात्र – छात्राओं को युवा योद्धा के रूप में शामिल कराने का आग्रह किया गया है एवं युवा योद्धा में पंजीकृत युवाओं को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रियंका सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ कुमारी भारती सिंह ने किया। ओरिएन्टेशन कार्यक्रम में एन एस एस के कार्यक्रम पदाधिकारी क्रमशः डॉ कुमारी उर्वशी, डॉ सुषमा एक्का, डर हेमंत कुमार, डॉ अपर्णा मिश्रा, अनुभव चक्रवर्ती, डॉ सुब्रतो सिन्हा सहित इन एस एस के स्वयंसेवकों में दिवाकर, राहुल, फलक, प्रिंस, संदीप, शुभम, नेहा, दीपा, रूपा , आभास, शिवानी, रौशन, सुषमा की उल्लेखनीय भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0