राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने मनाई बीपी मंडल की जयंती

पिछड़े वर्ग के उत्थान में स्व. बीपी मंडल का अहम योगदान : सुबोध प्रसाद संकल्प यात्रा के तहत क्रीमी लेयर हटाओ आरक्षण बचाओ अभियान चलाने का निर्णय

Jun 5, 2024 - 16:38
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने मनाई बीपी मंडल की जयंती
  • रांची। मंडल आयोग के जनक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की 102वीं जयंती हरमू स्थित राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यालय में मनाई गई।
  • जयंती समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त डीआईजी सुबोध प्रसाद ने किया। मौके पर सभी गणमान्य अतिथियों ने स्व.बीपी मंडल की तस्वीर पर माल्यार्पण किया व दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने की। जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौरसिया ने किया।
    बतौर मुख्य अतिथि रिटायर्ड उपमहानिरीक्षक सुबोध प्रसाद ने बीपी मंडल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पिछड़े समाज के लोग जो तरक्की पा सके हैं, वह बीपी मंडल के प्रयासों का ही प्रतिफल है। उनके द्वारा किये गए कार्यों को समाज कभी भुला नहीं सकेगा।
    वहीं, इस मौके पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने जयंती के अवसर पर झारखंड प्रदेश मे ओबीसी संकल्प यात्रा शुरू करने और क्रीमी लेयर हटाओ, आरक्षण बचाओ अभियान चलाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मोर्चा की ओर से बिहार चुनाव के मद्देनजर मेनीफेस्टो भी जारी किया जाएगा।
    समारोह में विशिष्ट अतिथि झारखंड आंदोलनकारी आजम अहमद ने कहा कि बीपी मंडल द्वारा तत्कालीन सरकार को 40 अनुशंसाएं की गई थी। परंतु आंशिक रूप से दो ही अनुशंसा को लागू किया गया। बीपी मंडल ने ओबीसी समुदाय पर बहुत बड़ा उपकार किया, जो कभी भुलाया नहीं जा सकता। मोर्चा की ओर से
    सर्वसम्मति से सरकार से
    झारखंड प्रदेश में केन्द्र सरकार की तर्ज पर सेवा व शिक्षा में ओबीसी आरक्षण 14 प्रतिशत से 27 प्रतिशत करने, राज्य मे ओबीसी के लिए ओबीसी मंत्रालय का गठन करने, झारखंड प्रदेश में ओबीसी आरक्षण से क्रीमिलेअर की केन्द्र सरकार की नीति करने, राज्य के सभी सरकारी विभागों के ओबीसी वेकेंसी व बैकलाॅग पोस्ट के लिये सेवापद भर्ती करने, प्रत्येक सरकारी विभागों में ओबीसी लायजनिंग अफसर की नियुक्ती करने, प्रधानमंत्री रोजगार कार्यक्रम बुनियाद पर मुख्यमंत्री रोजगार कार्यक्रम शुरू करने, संविधान अनुच्छेद 16-4 के बुनियाद पर निजी क्षेत्र मे आरक्षण की नीति लागू करने, पुश्तैनी, वांशिक सेवा, उद्योग, व्यवसाय करनेवाले कारीगर, बुनकर समुदाय के आत्मनिर्भरता बढ़ाने, सेवा कर व सुविधा जैसे बिजली, पानी, जमीन भाड़ा,सम्बंध मे स्वतंत्र आर्थिक नीति बनाने, राज्य के प्रत्येक जिले में ओबीसी छात्रावास व छात्रों के लिये केन्द्रीय सेवा, राज्य सेवा परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण हेतु मुफ्त प्रशिक्षण सेंटर शुरु करने, कक्षा 5 से 10 क्लास मे पढ़नेवाले ओबीसी छात्र- छात्राओं के लिये मासिक छात्रवृत्ति का प्रावधान शुरु करने, प्रत्येक जिला पंचायत, महा नगर निगम मे ओबीसी समस्या पर लॉबी करने ओबीसी सदस्योंका ओबीसी फोरम’ बनाने, लोकसभा, विधानसभा के लिए ओबीसी सीट रिजर्व करने सहित अन्य मांगें रखी गई।
    कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सुधीर प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष सूबेदार एसएन सिंह कुशवाहा, संगठन सचिव शत्रुघ्न राय, ग्रामीण जिला अध्यक्ष एसपी साहू ,महानगर प्रभारी सुधीर राय, महानगर युवा अध्यक्ष विष्णु सोनी,नवाब चिश्ती, चतुर साहू, प्रिंस शर्मा निजाम अंसारी सुमित कुमार जयप्रकाश सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने किया जबकि संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौरसिया और धन्यवाद ज्ञापन शत्रुघ्न राय ने किया। उक्त जानकारी मोर्चा के मीडिया प्रभारी
    अशोक कुमार कुशवाहा ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0