रेप कर विडीओ बनाया ,वायरल करने की धमकी दी ,पोक्सो ऐक्ट के तहत हुआ गिरफ़्तार ।

रेप कर उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल करने का धमकी दिया।

Jun 5, 2024 - 07:20
रेप कर विडीओ बनाया ,वायरल करने की धमकी दी ,पोक्सो ऐक्ट के तहत हुआ गिरफ़्तार ।

देवघर / शेखर
देवघर। नगर पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या 378/2020 के आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोड्डा जिला के रहनेवाली एक युवती जो अपने फुआ के यहां देवघर के नगर थाना क्षेत्र में रहती थी। 3 अगस्त की सुबह वह फूल तोड़ने गई थी इसी दौरान उसी गली में एक दुकान में काम करने वाला अनिल यादव ने उसे डरा धमकाकर एक होटल में ले गया और उसके साथ रेप कर उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल करने का धमकी दिया। वे डरे सहमे घर में रहने लगी। जब वह अगले दिन बीमार हुई तब मामले की जानकारी उसने अपने परिजनों को दी।तब उसके परिजनों ने नगर थाना में प्राथिमिकी दर्ज कराया था । केस के अनुसंधानकर्ता पीएसआई सुमन कुमारी ने उसे सरावां थाना क्षेत्र के दलदली गांव के एक रिश्तेदार के घर से उसे गिरफ्तार किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0