रेलवे सुरक्षा बल का विशेष सुरक्षा अभियान, यात्रियों को किया जागरूक
गयाजी। श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया ने गया रेलवे स्टेशन पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के साथ व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत आरपीएफ अधिकारियों एवं जवानों ने प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज तथा प्रतीक्षालयों में लगातार गश्त कर भीड़ को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए रखने का कार्य किया। आरपीएफ ने श्रद्धालुओं से अनुशासित ढंग से यात्रा करने, अनावश्यक भीड़ न लगाने तथा रेलवे कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की। लाउड हेलर एवं व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से यात्रियों को जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति द्वारा दिया गया खाने-पीने का सामान ग्रहण न करें, क्योंकि उसमें नशीला पदार्थ मिलाया जा सकता है। इसके अलावा यात्रियों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस वस्तु अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल या रेल हेल्पलाइन 139 पर देने का आग्रह किया गया। आरपीएफ पोस्ट गया ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन परिसर में लगातार निगरानी, गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है। यात्रियों से सतर्क एवं सजग रहकर सुरक्षित यात्रा करने की अपील की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0









