विदेशी पटाखों की बिक्री पर रोक लगे : तुषार कांति शीट

Jun 7, 2024 - 06:05
विदेशी पटाखों की बिक्री पर रोक लगे : तुषार कांति शीट

रांची। सामाजिक संस्था श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव और शहर के जाने-माने समाजसेवी तुषार कांति शीट ने कहा कि विदेशी पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने संबंधी निर्देश जारी किए जाने की आवश्यकता है। देश के कई राज्यों ने विदेशी पटाखों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगा दी है, जो अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि देशहित में सिर्फ पटाखा ही नहीं, बल्कि विदेश से आने वाले सभी सामानों का बहिष्कार किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक चीनी पटाखों के चलते भारतीय स्वदेशी उद्योग को प्रत्येक वर्ष तकरीबन दो हजार करोड़ से अधिक की चपत पहुंचती है। ये पटाखे अवैध तरीके से भारत में आते हैं। श्री शीट ने कहा कि चीन में बने पटाखे वातावरण को कई गुना ज्यादा अधिक प्रदूषित करते हैं। इससे जन स्वास्थ्य के साथ देशी पटाखा उद्योग को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है। इसे देखते हुए देश के कई राज्यों में विदेशी पटाखों का स्टॉक रखने और इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।
उन्होंने कहा कि विदेशी पटाखों का भंडारण और इसकी बिक्री पर रोक लगाने संबंधी सख्त कानून बनाने की आवश्यकता है। इससे स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर रहते हुए दीपावली का पर्व सादगी से मनाने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0