श्रावस्ती में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 2 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भिनगा (श्रावस्ती)। 62वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) भिनगा ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के निर्देशन में 28 जुलाई 2026 को विश्वसनीय सूचना के आधार पर समवाय गुज्जरगौरी, 62वीं वाहिनी एसएसबी तथा पुलिस थाना सिरसिया की संयुक्त टीम ने ग्राम तालभगौड़ा-भचकाही मार्ग पर विशेष पेट्रोलिंग एवं निगरानी अभियान चलाया। इसी दौरान घेराबंदी कर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। अभियान का नेतृत्व सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) मनेश कुमार ने किया। संयुक्त टीम ने विधिसम्मत तलाशी के दौरान दोनों संदिग्धों के कब्जे से 2 किलोग्राम चरस, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए। दोनों भारतीय तस्करों को मौके पर गिरफ्तार कर बरामद सामान सहित अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती को सुपुर्द कर दिया गया। एसएसबी 62वीं वाहिनी भिनगा ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं। वाहिनी सीमा सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Jul 29, 2026 - 09:24
श्रावस्ती में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 2 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0