श्री राजपूत करणी सेना ने मनाया दीपोत्सव

संगठन के पदधारियों का हुआ मनोनयन

Jun 5, 2024 - 05:16
श्री राजपूत करणी सेना ने मनाया दीपोत्सव

रांची। श्री राजपूत करणी सेना,झारखंड प्रदेश की रांची जिला इकाई की एक बैठक नामकुम में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला कमेटी का विस्तार करना और प्रभु श्रीराम के मंदिर की भूमि पूजन के अवसर में दीपोत्सव का आयोजन करना था। बैठक में झारखंड प्रदेश प्रभारी अमित सिंह उज्जैन की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष सूरज सिंह द्वारा दीपोत्सव मनाया गया। इसके साथ-साथ संगठन में जिला उपाध्यक्ष के पद पर ओम प्रकाश सिंह,मनीष सिंह ,बबलू सिंह ,जिला महामंत्री के रूप में शुभम सिंह, जिला मंत्री विनोद सिंह को पदभार ग्रहण कराया गया। महिला शक्ति के रूप में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय महिला महामंत्री रेणुका सिंह, (रांची , झारखंड) ने उपस्थित होकर संगठन का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विशेष रूप से बिकु सिंह (राजा साहब) विशेष रुप से उपस्थित थे। मौके पर करणी सेना के सदस्यगण मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0