संत जेवियर काॅलेज रांची में सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाया

Jun 6, 2024 - 06:41
संत जेवियर काॅलेज रांची में सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाया

रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी व चैरिटेबल चार्म्स संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को संत जेवियर काॅलेज, रांची में सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रोफेशनल्स कांग्रेस के रीजनल को-आॅर्डिनेटर जरिता लैफतलोंग, झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल, प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के सचिव ख्याति मुंजाल, संत जेवियर कॉलेज इंटरमीडिएट के फादर अजय अनिल तिर्की, वोकेशनल विभाग के सेक्रेटरी निधि आर्य ,वोकेशनल विभाग के एचओडी गौतम रूद्रा उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जरिता लैफतलोंग ने सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि सैनेटरी पैड मशीन लगाये जाने से युवतियों व महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधित समस्या कम होगी। इससे छात्राएं स्वयं को सुरक्षित महसूस करेंगी। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में महिलाओं की समस्या हर कोई को नजर नहीं आ पाती है। लेकिन खुद इसे महसूस कर उनकी समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है।
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि स्वच्छ और समृद्ध समाज बनाना है तो महिलाओं को स्वस्थ्य एवं सशक्त रखना होगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं कई समस्याओं से रूबरू होती हैं। इसके समाधान के लिए हमलोग लगातार इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा समाज, हमारा परिवार हमारी जिम्मेवारी के तौर पर प्रोफेशनल कांग्रेस जनसेवा का कार्य कर रही है।
इस मौके पर फादर अजय अनिल तिर्की ने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस सैनेटरी पैड मशीन लगाकर बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने प्रोफेशनल कांग्रेस के इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रदेश सचिव ख्याति मुंजाल ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं का निदान करना पहली प्राथमिकता है, आगे भी इस क्षेत्र में निरंतर कार्य करेंगे।
मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव राजीव चौरसिया, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह, प्रोफेशनल्स कांग्रेस के चैप्टर कोऑर्डिनेटर आयुष अग्रवाल, गौरव आनंद, यूथ कांग्रेस के पुनीत कुमार, प्रेम कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0