संगठन के विस्तार में जुटी नागरिक अधिकार पार्टी

जिला कमेटियों का गठन जल्द : एनके यादव

Jun 5, 2024 - 05:16

रांची। नागरिक अधिकार पार्टी झारखंड में संगठन को सशक्त करने और पार्टी का जनाधार बढ़ाने में जुट गई है। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि शीघ्र ही सभी जिलों में जिला कमेटियों का गठन कर लिया जाएगा। जिलाध्यक्ष और अन्य पदधारियों का चयन कर इस संबंध में जल्द ही घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान की शुरुआत हो गई है। पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर समाज के हर वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं और नागरिक अधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भी नागरिक अधिकार पार्टी ने अपने प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। इस दिशा में भी पार्टी की केंद्रीय समिति के साथ विचार विमर्श कर कदम बढ़ाया जा रहा है। श्री यादव ने कहा कि गत दिनों राजधानी रांची के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता राजू सिंह को प्रदेश महासचिव और जयशंकर सिंह को पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही समाजसेविका सुनीता यादव को नागरिक अधिकार पार्टी की ओबीसी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति समर्पित ऐसे लोगों को पार्टी से जोड़ने में संगठन को मजबूती मिलेगी और जनहित के कार्यों को गति प्रदान किया जा सकेगा। श्री यादव ने कहा कि नागरिक अधिकार पार्टी सर्वधर्म- समभाव के सिद्धांतों पर चलते हुए सभी धर्म और समुदाय के लोगों के कल्याणार्थ सेवारत रहेगी। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा के चुनाव के मद्देनजर बिहार में भी संगठन का विस्तार किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0