समाजसेवी मदन साहू के हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार करें : सुबोधकांत सहाय

Jun 5, 2024 - 11:44
समाजसेवी मदन साहू के हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार करें : सुबोधकांत सहाय

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसालोंग गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता व झामुमो नेता मदन साहू की हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है। श्री सहाय ने कहा कि मदन साहू एक राजनीतिक दल से जुड़े रहने के बावजूद समाजसेवा के क्षेत्र में भी काफी सक्रिय रहा करते थे। वैश्य समुदाय के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के लोगों को हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनके अकस्मात निधन से मर्माहत हैं। उन्होंने इस हत्याकांड का जल्द से जल्द उद्भेदन करने और आरोपी को गिरफ्तार कर उसे सख्त सजा देने की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0