सीमा सिंह बनी वीरांगना झारखंड प्रदेश कार्यालय की प्रभारी सचिव

Jun 5, 2024 - 16:38
सीमा सिंह बनी वीरांगना झारखंड प्रदेश कार्यालय की प्रभारी सचिव

जमशेदपुर : सीतारामडेरा, जमशेदपुर निवासी सीमा सिंह को अन्तर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश कार्यालय का प्रभारी सचिव मनोनीत किया गया है। गुरुवार को संगठन के सोनारी स्थित कार्यालय में वीरांगना की अन्तर्राष्ट्रीय महामंत्री भारती सिंह ने सीमा सिंह को मनोनयन पत्र सौंप कर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
सीमा सिंह झारखंड प्रदेश वीरांगना की सभी जिलों की गतिविधियों की प्रभारी होंगी तथा झारखंड प्रदेश वीरांगना की अध्यक्ष मीरा शाहदेव और अंतरराष्ट्रीय महासचिव भारती सिंह के संपर्क में रहकर संगठन की गतिविधियों से अवगत कराती रहेंगी। करेंगी। श्रीमती भारती सिंह ने झारखंड के सभी जिलों, जोनल और मंडलों को यह सूचित किया है कि आयोजन संबंधित जानकारी से सीमा सिंह को अवगत कराते रहें। झारखंड प्रदेश वीरांगना की पूरी टीम की ओर से सीमा सिंह को बधाई दी गई है। उक्त जानकारी संस्थापक सह मुख्य संरक्षक डॉ.एम एस सिंह मानस ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0