सेवा से समाज को सशक्त बनाने का संकल्प लें युवा : डॉ. मो. अली हुसैन मिर्जा गालिब कॉलेज में एनएसएस का ओरिएंटेशन कार्यक्रम, स्वयंसेवकों को सामाजिक जिम्मेदारियों का कराया बोध

गयाजी। युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से मिर्जा गालिब कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नए स्वयंसेवकों को एनएसएस की गतिविधियों, उद्देश्यों और समाज के प्रति उनकी भूमिका की जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. मो. अली हुसैन ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को समाज से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से युवा समाज और देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ना गौरव की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों से एनएसएस की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में ‘मेरा भारत’ पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान के तहत वीडियो के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कॉलेज के सचिव शकील अहमद खान ने स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सिद्धार्थ गौतम ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मो. सफदर अली ने किया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. जोफैल हसन, डॉ. इरफाना नाहिद सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. इबरार खान एवं डॉ. अकरम वारिस ने दी।

Aug 8, 2026 - 18:15
सेवा से समाज को सशक्त बनाने का संकल्प लें युवा : डॉ. मो. अली हुसैन मिर्जा गालिब कॉलेज में एनएसएस का ओरिएंटेशन कार्यक्रम, स्वयंसेवकों को सामाजिक जिम्मेदारियों का कराया बोध

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0