स्वस्थ और समृद्ध समाज के लिए महिलाओं को सशक्त करना जरूरी : आदित्य विक्रम जायसवाल

नि:शुल्क ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ

Jun 7, 2024 - 06:05
स्वस्थ और समृद्ध समाज के लिए महिलाओं को सशक्त करना जरूरी : आदित्य विक्रम जायसवाल

रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस, नर्व एंड माइंड एवं चैरिटेबल चार्म्स के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को चुटिया स्थित उपकार क्लब में पहला निःशुल्क ब्यूटिशियन प्रशिक्षण केन्द्र खोला गया। जिसमें पहले बैच के लिए 50 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके उद्घाटन के मौके पर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि स्वस्थ झारखंड, समृद्ध झारखंड एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस, नर्व एंड माइंड एवं चैरिटेबल संस्था चार्म्स संयुक्त रूप से लगातार राजधानी रांची में कार्य कर रही है। इसके तहत प्रथम प्रशिक्षण केंद्र की शुरूआत की जा गई है। इस केन्द्र में प्रशिक्षित शिक्षिकाओं द्वारा महिलाओं को व्यूटिशियन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
श्री जायसवाल ने कहा कि समाज को सशक्त बनाने के लिए सर्वप्रथम महिलाओं को सशक्त एवं समृद्ध बनाने की जरूरत है। इस मिशन के तहत हमारी संस्था कार्य कर रही है। जिसमें गरीब, जरूरतमंद, असहाय लोगों को सहयोग कर उन्हें मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और खुशहाल समाज बनाने के लिए लोगों को हुनरमंद बनाने की आवश्यकता है। देश, राज्य, समाज का विकास हर लोगों को रोजगार से जोड़ने से ही होगा।
इस मौके पर चैरिटेबल चार्म्स की ख्याति मुंजाल ने कहा कि महिला ब्यूटीशियन कोर्स की पहली शुरुआत चुटिया से हो चुकी है। महिलाओं को ट्रेनिंग के बाद सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
मौके पर नर्व एंड माइंड के अभिनय बक्शी ने कहा कि स्वस्थ झारखंड, समृद्ध झारखंड के तहत नर्व एंड माइंड हमेशा से सजग है। संस्था द्वारा पूरे झारखंड में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस मौके पर मुख्य रूप से चैरिटेबल चार्म्स की संस्थापक एवं एआईपीसीसी की प्रदेश सेक्रेटरी ख्याति मुंजाल,डॉक्टर शिप्रा शरण ,मर्यादा गंभीर,श्वेता आदुका, अखता धानुका, एआईपीसी की कोमल कृति,भुवनेश ठाकुर, डॉक्टर सुयश सिन्हा, अभिनय बक्शी ,जेनेट एंड्र्यू , निशा मिश्रा,आसिफ जियाउल,अभिषेक मानव,अनिल सिंह, कृष्णा सहाय, अंशुमाला,उर्मिला देवी, सुनीता साहू, रजनी कश्यप, अमरजीत सिंह ,राजीव चौरसिया,राहुल रे ,इरफान अंसारी, बबला गौरव आनंद सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0