हर बस्ती में लहराया तिरंगा, मनोज कुमार ने पेश की एकता की मिसाल, मानपुर के विभिन्न टोले-मोहल्लों में हुआ झंडोत्तोलन, महिला-पुरुषों ने उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस
गयाजी । देशभर में आजादी का जश्न पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मानपुर निवासी एवं गया नगर निगम के वार्ड पार्षद, सशक्त स्थायी समिति सदस्य तथा भाजपा नेता मनोज कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर झंडोत्तोलन कर देशभक्ति का संदेश दिया।
मनोज कुमार ने कुर्मीटोला, सुढ़ीटोला रोड नंबर-2, सुढ़ीटोला धर्मशाला, तेलीटोला दुर्गा स्थान, तेलीटोला एकता भवन गली, सुढ़ीटोला भुईं टोली महादलित टोला तथा सरभरा नगर महादलित टोला में विभिन्न समाज के महिला-पुरुषों की मौजूदगी में झंडारोहण करवाया।
इस दौरान हर टोले और मोहल्ले में तिरंगा लहराते ही देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह नजर आया। अलग-अलग समाज और वर्ग के लोगों को एक साथ जोड़कर राष्ट्रीय पर्व मनाने की यह पहल सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल बनी।
इस मौके पर वार्ड पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति सदस्य एवं भाजपा नेता मनोज कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर है। तिरंगा हम सभी को एक सूत्र में बांधता है। हमारा प्रयास है कि समाज के हर वर्ग के लोग मिलकर राष्ट्रीय पर्व मनाएं और देश की प्रगति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।