हिसुआ विधानसभा क्षेत्र में सुबोधकांत सहाय का जनसंपर्क अभियान कहा, पूरे प्रदेश में महागठबंधन की लहर

Jun 7, 2024 - 06:05
हिसुआ विधानसभा क्षेत्र में सुबोधकांत सहाय का जनसंपर्क अभियान कहा, पूरे प्रदेश में महागठबंधन की लहर

पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय गुरुवार को हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी नीतू कुमारी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। चुनाव प्रचार के दौरान अपने संबोधन में श्री सहाय ने कहा की भाजपा और जदयू गठबंधन की सरकार ने अपने कार्यकाल में बिहार की जनता के साथ न्याय नहीं किया। चुनाव पूर्व किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया। राज्य की जनता स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता भाजपा-जदयू की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त है‌। चुनाव में नीतीश कुमार को चारों खाने चित करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार प्रदेश में महागठबंधन की लहर है। बदलाव की बयार तेजी से बहने लगी है।
इस दौरान श्री सहाय ने हिसुआ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खनुवा में स्थापित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह (श्री बाबु) की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0