44वीं वाहिनी एसएसबी नरकटियागंज में इंटर सेक्टर खो-खो प्रतियोगिता संपन्न, पूर्णिया सेक्टर ने पुरुष व महिला दोनों वर्गों में जीता खिताब

नरकटियागंज। 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), नरकटियागंज में सीमांत मुख्यालय पटना के अधीन आयोजित तीन दिवसीय इंटर सेक्टर खो-खो प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह प्रतियोगिता 28 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया के उपमहानिरीक्षक श्री हरी प्रकाश ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में बेतिया सेक्टर की पुरुष एवं महिला टीम, गया सेक्टर की पुरुष टीम, मुजफ्फरपुर सेक्टर की पुरुष एवं महिला टीम तथा पूर्णिया सेक्टर की पुरुष एवं महिला टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह के दौरान महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला मुजफ्फरपुर और पूर्णिया सेक्टर के बीच खेला गया, जिसमें पूर्णिया सेक्टर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल में भी पूर्णिया सेक्टर ने मुजफ्फरपुर को पराजित कर विजेता बनने के साथ इंटर सीमांत खो-खो प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। मुख्य अतिथि श्री हरी प्रकाश ने विजेता पूर्णिया सेक्टर की पुरुष एवं महिला टीमों को विजेता ट्रॉफी तथा मुजफ्फरपुर सेक्टर को उपविजेता ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, "खो-खो केवल एक खेल नहीं, बल्कि हमारी माटी की पहचान है। यह खेल युवाओं में गति, चंचलता और टीम भावना का उत्कृष्ट विकास करता है। सभी को खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।" कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी श्री गोविंद कुमार ठाकुर, उप कमांडेंट श्री ज्ञानेंद्र कुमार, उप कमांडेंट (संचार) श्री विनय कुमार, उप कमांडेंट श्री अजय कुमार सिन्हा, सहायक कमांडेंट श्री रामवीर कुमार, सहायक कमांडेंट (संचार) श्री रियाज पी., निरीक्षक (सामान्य) बलवीर राम, मुख्य आरक्षी (सामान्य) विजय कुमार सिंह सहित सभी अधिकारी, जवान एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Jul 30, 2026 - 20:35
44वीं वाहिनी एसएसबी नरकटियागंज में इंटर सेक्टर खो-खो प्रतियोगिता संपन्न, पूर्णिया सेक्टर ने पुरुष व महिला दोनों वर्गों में जीता खिताब

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0