44वीं वाहिनी एसएसबी नरकटियागंज में तीन दिवसीय इंटर बटालियन खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ

नरकटियागंज। 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), नरकटियागंज मुख्यालय में तीन दिवसीय इंटर बटालियन पुरुष एवं महिला खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ कमांडेंट श्री बलवंत सिंह नेगी द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रतियोगिता में 44वीं वाहिनी नरकटियागंज की पुरुष एवं महिला टीम, 21वीं वाहिनी बगहा की पुरुष टीम, 47वीं वाहिनी रक्सौल की पुरुष एवं महिला टीम तथा 65वीं वाहिनी बगहा की पुरुष टीम के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कमांडेंट श्री नेगी ने कहा कि, "खो-खो केवल एक खेल नहीं, बल्कि हमारी माटी की पहचान है। यह खेल युवाओं में गति, चंचलता, अनुशासन और टीम वर्क (सामूहिक भावना) का बेहतरीन संतुलन विकसित करता है।" उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी श्री गोविन्द कुमार ठाकुर, डिप्टी कमांडेंट श्री ज्ञानेंद्र कुमार, सहायक कमांडेंट श्री रामवीर कुमार, सहायक कमांडेंट (संचार) श्री रियाज पी., निरीक्षक (सामान्य) बलवीर राम, उप निरीक्षक (महिला) भूपेन्द्र कौर, मुख्य आरक्षी (सामान्य) विजय कुमार सिंह सहित सभी अधिकारी, जवान एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का उद्देश्य एसएसबी के जवानों में शारीरिक दक्षता, टीम भावना, अनुशासन और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।

Jul 6, 2026 - 18:35
44वीं वाहिनी एसएसबी नरकटियागंज में तीन दिवसीय इंटर बटालियन खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0