6 बिहार बटालियन एनसीसी में एएनओ की बैठक सम्पन्न

शहर के अनुग्रह पूरी कॉलोनी स्थित 6 बिहार बटालियन एनसीसी कार्यालय में शनिवार को विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के एएनओ सीटीओ की विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता कमांडिग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र)ने की।उन्होंने सत्र 2024-25 के लिए शत-प्रतिशत नामांकन के लिए एएनओ एवं सीटीओ को बधाई दी तथा ऑनलाइन

Sep 14, 2024 - 17:41
6 बिहार बटालियन एनसीसी में एएनओ की बैठक सम्पन्न

गया। शहर के अनुग्रह पूरी कॉलोनी स्थित 6 बिहार बटालियन एनसीसी कार्यालय में शनिवार को विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के एएनओ सीटीओ की विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता कमांडिग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र)ने की।उन्होंने सत्र 2024-25 के लिए शत-प्रतिशत नामांकन के लिए एएनओ एवं सीटीओ को बधाई दी तथा ऑनलाइन प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर एनसीसी कार्यालय को भेजने का आदेश दिया।मौके पर एडम अधिकारी कर्नल एमके शुक्ला ने सभी एएनओ और सीटीओ को निर्धारित समय के भीतर सभी एनसीसी पाठ्यक्रम पूरा करने और ए, बी और सी प्रमाण पत्र 2024-25 की परीक्षा आयोजित करने का सुझाव दिया और परीक्षा की तारीख का विवरण साझा किया।बैठक में डिजिटल जागरूकता पर विस्तृत जानकारी साझा की गई।सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास के तहत संचालित गतिविधियों का उद्देश्य समाज में सामाजिक कल्याण लाना, सामाजिक और आर्थिक बाधाओं को मिटाना और समाज में विकास को बढ़ावा देना है।इस मौके पर 6 बिहार बटालियन एनसीसी के सुबेदार मेजर अम्लेनंदु मंडल सहित विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के एनसीसी पदाधिकारी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0