"80वें स्वतंत्रता दिवस वजीरगंज विधायक माननीय वीरेन्द्र सिंह के द्वारा मानपुर जनता निवास प्रांगण में समारोहपूर्वक झंडोत्तोलन किया गया

गयाजी । शनिवार को वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मानपुर प्रखंड के जनता निवास प्रांगण में "80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वजीरगंज विधानसभा के विधायक माननीय वीरेन्द्र सिंह के द्वारा समारोहपूर्वक झंडोत्तोलन किया गया। झंडोत्तोलन राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, वंदे मातरम, भारत माता की जयकार के साथ हुआ। सभा को संबोधन में वजीरगंज विधायक माननीय वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि 15 अगस्त देश के इतिहास का अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। वर्ष 1947 में इसी दिन भारत अंग्रेजी शासन से स्वतंत्र हुआ और एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर अपनी पहचान स्थापित किया और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या, बलिदान के कारण ही आज हमसब स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। महामंत्री विनय कुमार प्रभाकर ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक पहचान सदियों से पूरे भारतीय उपमहाद्वीप को एक सूत्र में जोड़ता रहा है। युवाओं को देश की गौरवशाली परंपरा और इतिहास से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। मानपुर नगर मंडल अध्यक्ष बालाजी ने कहा कहा कि यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को स्वतंत्रता दिलाई। महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता।भाजपा नेता दुखन पटवा ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश के प्रति कर्तव्य, अनुशासन, एकता एवं सेवा भावना को स्मरण करने का अवसर है। इस भव्य झंडोत्तोलन में मानपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, राजीव रंजन, विकास सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. सुरेंद्र सिंह, नरेश सिंह, महिला मोर्चा की राखी सेठ, अनुराधा कुमारी, भारतीय जनता पार्टी गया जी पूर्वी उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, वजीरगंज विधानसभा के सम्मानित नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं उपस्थिति थे। समारोह का समापन “राष्ट्र सर्वोपरि” की भावना के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए सदैव समर्पित रहने के संकल्प के साथ हुआ।

Aug 16, 2026 - 18:40
"80वें स्वतंत्रता दिवस वजीरगंज विधायक माननीय वीरेन्द्र सिंह के द्वारा मानपुर जनता निवास प्रांगण में समारोहपूर्वक झंडोत्तोलन किया गया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0