BIG NEWS : बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब होगा जारी, BSEB अध्यक्ष ने दिया बड़ा अपडेट
BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा है कि इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट की तैयारियां की जा रही हैं। इसको लेकर जो भी आवश्यक प्रक्रियाएं हैं, उसे बोर्ड की तरफ से पूरा किया जा रहा है।
PATNA : बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब आएगा, इस संबंध में बड़ा अपडेट सामने आ गया है। शुक्रवार को BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर ने परीक्षा परिणाम को लेकर बड़ी जानकारी दी है और बताया हैकि मैट्रिक और इंटरमीडिएट की कॉपियों का तेजी से मूल्यांकन जारी है। इसके बाद ही एग्जामिनेशन रिजल्ट को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है।
BSEB अध्यक्ष ने दिया बड़ा अपडेट
BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा है कि इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट की तैयारियां की जा रही हैं। इसको लेकर जो भी आवश्यक प्रक्रियाएं हैं, उसे बोर्ड की तरफ से पूरा किया जा रहा है। बहुत जल्द इसी मार्च महीने में सबसे पहले इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया जाएगा और उसके कुछ ही दिनों के बाद मार्च महीने में ही मैट्रिक का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।
जल्द जारी होगी आधिकारिक सूचना
इसके साथ ही बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने आगे कहा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से रिजल्ट को लेकर जल्द ही आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी। परीक्षा फल जारी करने से पहले कई तरह के आंकड़ों का संकलन और मिलान किया जाता है। परीक्षार्थियों द्वारा जो भी अंक प्राप्त किया जाता है, उन आंकड़ों का सत्यापन करने का बाद ही किसी भी प्रकार की परसेंटेज या अन्य सूचना दी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि इस बार भी यह कोशिश की जा रही है कि देश में सबसे पहले बिहार बोर्ड के परीक्षा फल की घोषणा की जाए। उन्होंने बताया कि यह कोशिश की जा रही है कि एक सप्ताह के भीतर इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया जाए। इसके तुरंत बात बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा का भी रिजल्ट जारी कर देगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











