चलती ऑटो में स्नातक छात्रा से छेड़खानी, विरोध में ऑटो से कूदी युवती; आरोपी चालक गिरफ्तार

भोजपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चलती ऑटो में स्नातक की छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को महुली और बलुआ गांव के बीच की बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया।

Sep 27, 2026 - 08:58

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी विजय कुमार उर्फ चौरसिया उर्फ मस्तो के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता धोबहां थाना क्षेत्र के धोबहां बाजार से क्लास करने के बाद ऑटो से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान महुली और बलुआ गांव के बीच चलती ऑटो में चालक ने उसके साथ कथित तौर पर छेड़खानी की।

घटना के दौरान छात्रा ने खुद को बचाने के लिए चलती ऑटो से छलांग लगा दी, जिससे वह चोटिल हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0