नेपाल की बारिश से गंडक में बढ़ा पानी, बाल्मीकिनगर बराज में 5.5 लाख क्यूसेक तक पहुंचने की आशंका; प्रशासन अलर्ट

बिहार। नेपाल में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई गई है। बाल्मीकिनगर बराज में पानी का डिस्चार्ज करीब 4.25 लाख क्यूसेक तक पहुंच चुका है। नेपाल के देवनगर में लगातार बढ़ रहे जलस्राव को देखते हुए आने वाले घंटों में गंडक के जलस्तर में और वृद्धि की संभावना है।

Sep 27, 2026 - 15:14
नेपाल की बारिश से गंडक में बढ़ा पानी, बाल्मीकिनगर बराज में 5.5 लाख क्यूसेक तक पहुंचने की आशंका; प्रशासन अलर्ट

बिहार:- नेपाल में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई गई है। बाल्मीकिनगर बराज में पानी का डिस्चार्ज करीब 4.25 लाख क्यूसेक तक पहुंच चुका है। नेपाल के देवनगर में लगातार बढ़ रहे जलस्राव को देखते हुए आने वाले घंटों में गंडक के जलस्तर में और वृद्धि की संभावना है।

अनुमान है कि बाल्मीकिनगर बराज में पानी का डिस्चार्ज करीब 5.5 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है। इससे पहले भी गंडक नदी में करीब 5.62 लाख क्यूसेक पानी पहुंच चुका है।

संभावित स्थिति को देखते हुए नदी के आसपास के इलाकों में प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। संबंधित विभागों के अधिकारियों को 24 घंटे निगरानी रखने और जलस्तर पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने लोगों से अपील की है कि वे दहशत में न आएं, लेकिन पूरी तरह सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि सोमवार तक जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है, ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

प्रशासन की ओर से अधिकारियों को किसी भी अप्रिय स्थिति की तत्काल सूचना देने और जरूरत पड़ने पर समय रहते आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल प्रशासन गंडक के जलस्तर और संभावित प्रभाव वाले इलाकों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0