गया में सेवा की मिसाल बनी मुस्लिम छात्रा, 4 साल से पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं की कर रहीं मदद
गया। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2026 की शुरुआत के साथ ही देश-विदेश से श्रद्धालुओं का गया पहुंचना शुरू हो गया है। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं की ओर से सेवा शिविर लगाए गए हैं।
गया:-विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2026 की शुरुआत के साथ ही देश-विदेश से श्रद्धालुओं का गया पहुंचना शुरू हो गया है। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं की ओर से सेवा शिविर लगाए गए हैं।
इसी क्रम में सीताकुंड स्थित जीडी पब्लिक स्कूल की ओर से भी सेवा शिविर लगाया गया है। यहां श्रद्धालुओं के लिए फल, चाय, शरबत, प्राथमिक चिकित्सा और जरूरी दवाइयों की व्यवस्था की गई है। स्कूल के छात्र-छात्राएं भी सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
इस सेवा शिविर में स्कूल की मुस्लिम छात्रा फायजा निषाद भी स्वेच्छा से श्रद्धालुओं की सेवा कर रही हैं। फायजा पिछले चार वर्षों से हर पितृपक्ष मेले में तीर्थयात्रियों की सेवा करती आ रही हैं।
फायजा का कहना है कि सेवा किसी धर्म को देखकर नहीं की जाती। जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं की मदद करना ही सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता भी उन्हें मानवता और सच्चे मन से सेवा करने की सीख देते हैं।
पितृपक्ष मेले के दौरान फायजा समेत जीडी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं की ओर से किया जा रहा यह सेवा कार्य मानवीय संवेदना, आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दे रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







