मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे योगदा सत्संग आश्रम, स्वामी ईश्वरानंद और निर्मलानंद से की मुलाकात

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार, 2 अक्टूबर को रांची के चुटिया स्थित योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वामी ईश्वरानंदजी और स्वामी निर्मलानंदजी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। आश्रम पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने वहां की आध्यात्मिक गतिविधियों और परमहंस योगानन्द से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में जानकारी ली।

Oct 3, 2026 - 09:32
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे योगदा सत्संग आश्रम, स्वामी ईश्वरानंद और निर्मलानंद से की मुलाकात

रांची:- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार, 2 अक्टूबर को रांची के चुटिया स्थित योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वामी ईश्वरानंदजी और स्वामी निर्मलानंदजी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। आश्रम पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने वहां की आध्यात्मिक गतिविधियों और परमहंस योगानन्द से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आश्रम में श्री श्री परमहंस योगानन्दजी के कक्ष, फोटो गैलरी और पुस्तक गैलरी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने परमहंस योगानन्दजी और उनके प्रमुख शिष्यों द्वारा लिखी गई पुस्तकों, प्रकाशित संदर्भों, स्वामीजी से संबंधित डाक टिकटों और दुर्लभ तस्वीरों को देखा। साथ ही स्वामीजी द्वारा इस्तेमाल की गई विभिन्न वस्तुओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर में स्थित लीची वेदी, स्मृति मंदिर और ध्यान मंदिर का भ्रमण किया। उन्होंने ध्यान करने के लिए बनाए गए उद्यान का भी अवलोकन किया और आश्रम की आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्ता के बारे में जानकारी ली।

इस अवसर पर स्वामी ईश्वरानंदजी और स्वामी निर्मलानंदजी ने मुख्यमंत्री को योगदा सत्संग आश्रम की हालिया गतिविधियों और विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री का यह दौरा आश्रम की आध्यात्मिक परंपराओं और परमहंस योगानन्दजी से जुड़ी विरासत को करीब से जानने के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0