JHARKHAND NEWS : जेल आईजी सुदर्शन मंडल अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद एडमिट
RANCHI : झारखंड के जेल आईजी सुदर्शन मंडल को सीने में दर्द की शिकायत के बाद राजधानी रांची के कोकर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जेल आईजी के स्वास्थ्य की जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी करते हुए दो स्टेंट लगाए हैं. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक जेल आईजी सुदर्शन मंडल पिछले मंगलवार से ही स्वास्थ्य संबंधी असहजता महसूस कर रहे थे. बुधवार को सीने में दर्द बढ़ने पर उनको तत्काल अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों के द्वारा आवश्यक जांच के बाद उनका उपचार किया गया.
अस्पताल में डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है. उनकी तबीयत की जानकारी लेने के लिए पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंच रहे हैं. सुदर्शन मंडल झारखंड कैडर के वर्ष 2006 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में राज्य के जेल महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर कार्यरत हैं.
फिलहाल, अस्पताल प्रशासन की ओर से आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी होने का इंतजार किया जा रहा है. मेडिकल बुलेटिन जारी होने के बाद उनके स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर और स्पष्ट जानकारी सामने आने की उम्मीद है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











