झारखंड में राज्यसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू, NDA विधायकों को दी जा रही ट्रेनिंग, 18 जून को वोटिंग 

Jun 17, 2026 - 17:27
झारखंड में राज्यसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू, NDA विधायकों को दी जा रही ट्रेनिंग, 18 जून को वोटिंग 

RANCHI : झारखंड में दो सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है. मतदान में महज अब कुछ घंटे शेष हैं. ऐसे में चुनाव से ठीक एक दिन पूर्व एनडीए के सभी विधायक एक साथ रांची के एक होटल में मौजूद हैं. 

इस दौरान विधायकों को 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. साथ ही यह भी तय किया जा रहा है कि किसी प्रकार की कोई चूक मतदान केंद्र पर या मतदान के समय ना हो. होटल में एनडीए के सभी विधायकों के हर प्रकार के सुख सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है.

वहीं, एनडीए के सभी विधायक गुरुवार को एक साथ बस से सुबह 8:30 बजे विधानसभा के लिए प्रस्थान करेंगे. वहीं, गुरुवार देर शाम तक नतीजे भी सामने आ जाएंगे. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0