पीएचडी शोधार्थियों को हॉस्टल आवंटन की खबर का मगध विश्वविद्यालय ने किया खंडन, प्रशासन ने कहा- छात्रावास आवंटन पर अभी केवल विचार-विमर्श, कोई अंतिम निर्णय या प्रस्ताव पारित नहीं
गयाजी। मगध विश्वविद्यालय प्रशासन ने मीडिया और अन्य माध्यमों में पीएचडी शोधार्थियों को छात्रावास आवंटित किए जाने को लेकर प्रसारित हो रही खबर का कड़े शब्दों में खंडन किया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केशरी और कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार मंगलम ने इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि शोधार्थियों को हॉस्टल आवंटन किए जाने की खबर पूरी तरह तथ्यहीन और भ्रामक है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि छात्रावास आवंटन के विषय पर फिलहाल केवल प्रारंभिक स्तर पर वार्ता और विचार-विमर्श की प्रक्रिया चल रही है। इस संबंध में अब तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और न ही विश्वविद्यालय की ओर से कोई आधिकारिक प्रस्ताव पारित किया गया है। प्रशासन ने छात्रों, हितधारकों और आम लोगों से अपील की है कि वे अपुष्ट एवं भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। विश्वविद्यालय ने कहा कि किसी भी विषय पर ठोस निर्णय लिए जाने के बाद इसकी विधिवत सूचना विश्वविद्यालय के जनसंपर्क विभाग अथवा आधिकारिक माध्यमों से जारी की जाएगी। इस दौरान विभिन्न छात्रावासों के अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार रंजन, डॉ. पिंटू कुमार, डॉ. धर्मेन्द्र कुमार एवं डॉ. अनूप कुमार भारद्वाज के अलावा विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. परम प्रकाश राय भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

