दुमका में स्कूलों की व्यवस्था पर सख्ती, 25% से कम उपस्थिति वाले 100 विद्यालयों के प्राचार्यों का वेतन रोकने का निर्देश

दुमका में विद्यालयों में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर शिक्षा विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं। समीक्षा के दौरान 25% से कम छात्र उपस्थिति वाले 100 विद्यालयों के प्राचार्यों का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। वहीं, FLN Championship में शून्य पंजीकरण वाले 374 विद्यालयों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Sep 29, 2026 - 07:12

जिले के सभी 13 पीएम श्री विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग करने, मिड डे मील की गुणवत्ता जांचने के लिए अधिकारियों को बच्चों के साथ भोजन करने और ICT लैब व स्मार्ट क्लास के प्रभावी संचालन की तस्वीर सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा हिंदी से संथाली अनुवाद के लिए जिला प्रशासन द्वारा विकसित ऐप के उपयोग को लेकर शिक्षकों को प्रशिक्षण देने और प्रोजेक्ट दीप के तहत विद्यालयों में चल रहे कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0