गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच वैशाली प्रशासन अलर्ट, सारण भेजी गईं 5 बड़ी सरकारी नावें

हाजीपुर: गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए वैशाली जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सारण में बांध टूटने की घटना के बाद मरम्मत कार्य में सहयोग के लिए वैशाली से पांच बड़ी सरकारी नावें भेजी गई हैं। इन नावों के जरिए निर्माण सामग्री को मौके तक पहुंचाने और बांध मरम्मत कार्य में मदद करने की तैयारी है।

Sep 30, 2026 - 17:21
गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच वैशाली प्रशासन अलर्ट, सारण भेजी गईं 5 बड़ी सरकारी नावें

हाजीपुर:- गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए वैशाली जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सारण में बांध टूटने की घटना के बाद मरम्मत कार्य में सहयोग के लिए वैशाली से पांच बड़ी सरकारी नावें भेजी गई हैं। इन नावों के जरिए निर्माण सामग्री को मौके तक पहुंचाने और बांध मरम्मत कार्य में मदद करने की तैयारी है।

वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर सारण को और भी प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पिछले एक सप्ताह से गंडक नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहा है।

डीएम के अनुसार, पिछले तीन दिनों में नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। परसों करीब 3.5 लाख क्यूसेक, कल करीब 4.5 लाख क्यूसेक और आज सुबह 11 बजे तक करीब 5.5 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया, जो पीक स्तर था। इसके बाद जलस्तर में अब तक छह इंच से अधिक की कमी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि फ्लड डिवीजन की टीम पूरी तरह मुस्तैद है और संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक निर्माण सामग्री पहुंचाई जा रही है। प्रशासन के अनुसार बांध की स्थिति फिलहाल मजबूत है और वैशाली में अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी और बाढ़ के पानी से दूरी बनाए रखें तथा प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0