आदर्श सिंह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के रांची जिलाध्यक्ष मनोनीत

Jun 5, 2024 - 10:10
आदर्श सिंह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के रांची जिलाध्यक्ष मनोनीत

रांची। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के प्रदेश संरक्षक ललन सिंह व प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनीष सिंह द्वारा आदर्श सिंह को रांची जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि आदर्श सिंह के नेतृत्व में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) संपूर्ण रांची जिला में और भी मजबूत होकर कार्य करेगा। साथ ही महासभा के उद्देश्यों को भी पूरा करने में सक्षम होगा। उल्लेखनीय है कि आदर्श सिंह पूर्व से धार्मिक सामाजिक एवं राष्ट्र के कार्यों के प्रति समर्पित भाव से अपना योगदान देते आ रहे हैं। आदर्श सिंह ने कहा कि इस पद पर रहते हुए वे पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ समाज और राष्ट्र के सशक्तिकरण के लिए कार्य करेंगे एवं महासभा के उद्देश्य को दृष्टिकोण में रखते हुए पूर्ण प्रयास के साथ कार्य करेंगे।
उन्हें जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के संरक्षक ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मनीष सिंह, कर्नल राजेश सिंह, पूर्व आईएएस विजय सिंह, दिलीप कुमार सिंह, कुंवर करण सिंह, राहुल सिंह सहित अन्य ने बधाई दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0