एनसीसी कैडेटों ने निकाली साइकिल रैली, देवघाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
गयाजी। 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र) के निर्देशन में एनसीसी कैडेटों द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। गया कॉलेज, गया के एनसीसी कैडेटों ने गया कॉलेज से विष्णुपद तक साइकिल रैली निकाली। रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया। वहीं, शाक्य मुनि कॉलेज (एसएमसी) के एनसीसी कैडेटों ने विष्णुपद स्थित देवघाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। कैडेटों ने घाट परिसर की सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। दोनों कार्यक्रमों में कुल 160 एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सुबेदार मेजर विक्रम सिंह सुबेदार विजय वीर तथा एएनओ डॉ. संजय तिवारी सहित एनसीसी से जुड़े पदाधिकारी एवं कैडेट उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0









