मंदिर के भूमि पूजन में शामिल होने अयोध्या रवाना हुए धनेश्वर मुंडा

Jun 5, 2024 - 05:16
मंदिर के भूमि पूजन में शामिल होने अयोध्या रवाना हुए धनेश्वर मुंडा

रांची। कांके प्रखंड के नगड़ी गांव निवासियों व रामभक्तों के प्रतिनिधिमंडल राजेश कुमार नायक,अशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन ,शिव नारायण भगत,मुकेश कुमार नायक, प्रदीप टोप्पो,अरविंद टोप्पो,अमृत गाड़ी,सोनू उरांव,नरेश मुंडा,छोटा प्रदीप ने संयुक्त रूप से विहिप द्वारा आमंत्रित धनेश्वर राम मुंडा को 2100 रुपये नगद,फल,बिस्किट व अन्य खाद्य सामग्री देकर अयोध्या के लिए रवाना किया। इस अवसर पर धनेश्वर राम मुंडा ने कहा कि देश की रामनगरी अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर भारत के राम भक्तों के बहुत बड़ा वरदान है। इस नेक कार्य के लिए मुझे आमंत्रित किया जाना सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि झारखंडवासियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अयोध्या में भगवान राम की पूजा करूंगा। यह जानकारी राजेश कुमार नायक ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0