गया जंक्शन पर 39.63 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, उत्पाद विभाग को सौंपा गया

गयाजी । पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 39.63 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 45,300 रुपये बताई गई है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में उपनिरीक्षक मृत्युंजय कुमार अकेला अपनी टीम के साथ गया रेलवे स्टेशन परिसर में गश्त एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 6/7 के दिल्ली छोर पर एक व्यक्ति सिर पर प्लास्टिक का बोरा लेकर तेजी से जाता दिखाई दिया। संदेह होने पर उसे रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम सत्यम कुमार (28 वर्ष), पिता धीरेंद्र प्रसाद, निवासी ग्राम रॉबी, थाना पदमा, जिला हजारीबाग (झारखंड) बताया। बोरे की जांच के दौरान उसने स्वीकार किया कि उसमें अंग्रेजी शराब रखी है। सूचना मिलने पर उत्पाद विभाग, गया की सहायक अवर निरीक्षक मंजू कुमारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। तलाशी लेने पर बोरे से 39.63 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके बाद उत्पाद विभाग ने शराब और आरोपी को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद थाना, गया ले गया। आरपीएफ के अनुसार मामले में अग्रिम कार्रवाई उत्पाद विभाग द्वारा की जा रही है।

Jul 25, 2026 - 18:50
गया जंक्शन पर 39.63 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, उत्पाद विभाग को सौंपा गया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0