गया जंक्शन से 13 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

गांजा की कीमत कुल 70 हजार रुपया बताया जा रहा है।

Jun 5, 2024 - 07:24
गया जंक्शन से 13 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

अमरेंद्र कुमार
गया

गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर से रेलवे सुरक्षा बल ने एक युवक को 13 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अनवर समी सिद्दीक़ी ने बताया कि प्लेटफ़ॉर्म स.2 के मिडिल ओवर ब्रिज के नीचे एक युवक को संदेहास्पद स्थिति में देखा गया। यह संदेह होने पर कि उसके बैग में कोई नशीला पदार्थ है, सहायक सुरक्षा आयुक्त गया को मौके पर बुलाकर उनके समक्ष उक्त व्यक्ति के पास से पाए गए दो बैग की तलाशी ली गई। जिसके पास से 6 पैकेट कुल 13.600 किग्रा वजन की गांजा बरामद किया गया ।
बरामद गांजा की कीमत कुल 70 हजार रुपया बताया जा रहा है। पकड़े गए युवक रिपु कुमार सिंह, पिता-अमर देव सिंह , ग्राम बखरिया थाना मझौलिया जिला बेतिया बिहार का रहनेवाला है । गिरफ्तार युवक रिपु कुमार सिंह गाड़ी संख्या 02815 नीलांचल एक्सप्रेस से भुवनेश्वर से गया तक की यात्रा पर था। उसका आरक्षण कोच संख्या B2 के सीट संख्या 5 पर था। गया रेलवे स्टेशन उतर कर वह बस से पटना जाता और पुनः पटना से बस पकड़ कर बेतिया चला जाता।मौके पर पाए गए गांजे को जप्त कर लिखित प्रतिवेदन के आधार पर गिरफ्तार व्यक्ति एवं बरामद गांजा को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु राजकीय रेल पुलिस गया को सुपुर्द किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0