जगजीवन महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, प्राचार्य डॉ. मो. अयूब के संबोधन के बाद एनसीसी कैडेटों ने राष्ट्रध्वज को दी सलामी

गयाजी। जगजीवन महाविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मो. अयूब ने कहा कि देश की आजादी के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया, जिसके कारण आज हम स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का अवसर है कि हम आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन कर रहे हैं। उन्होंने महाविद्यालय की निरंतर प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां से शिक्षा प्राप्त विद्यार्थी देश-दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं और महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रधानाचार्य ने महाविद्यालय में पानी की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि इसका समाधान जल्द किया जाएगा। उन्होंने महाविद्यालय के संस्थापक एवं जमीनदाता श्री बालेश्वर प्रसाद को भी स्मरण किया। समारोह में एनएसएस के विद्यार्थियों ने ‘नशा मुक्त भारत’ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसका निर्देशन हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रदीप कुमार ने किया। नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रो. पूर्णेंदु कुमार, डॉ. अनुरानी, डॉ. मनीष कुमार सिंह, डॉ. हिमांशु कुमार सुधांशु, डॉ. अंकना, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. शिवकुमार रविदास, रवि रंजन, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. निरुपमा कुमारी, डॉ. नारायण कुमार, डॉ. एजाज असलम, डॉ. प्रियंका सिन्हा, डॉ. सत्येंद्र सिंह चंद्र, डॉ. शोभा सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

Aug 16, 2026 - 19:45
जगजीवन महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, प्राचार्य डॉ. मो. अयूब के संबोधन के बाद एनसीसी कैडेटों ने राष्ट्रध्वज को दी सलामी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0