डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प

गयाजी । भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति एवं 'मिसाइल मैन' डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, गया में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता एवं गोपाल प्रसाद यादव ने कहा कि डॉ. कलाम ने अपने वैज्ञानिक योगदान, सादगी, राष्ट्रभक्ति और दूरदर्शी सोच से देश को नई दिशा दी। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों पर चलकर विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, गोपाल प्रसाद यादव, श्याम किशोर मिश्रा, संतोष ठाकुर राणा, रणजीत सिंह, सुधीर कुमार, मिहिर कुमार मिश्रा, मंटू कुमार, बबलू गुप्ता, कन्हैया कुमार सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jul 27, 2026 - 17:37
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0