पीएम-किसान योजना को वर्ष 2030-31 तक बढ़ाने का निर्णय किसानों के लिए ऐतिहासिक: प्रकाश राम पटवा
गया । केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को अगले पांच वर्षों, अर्थात वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने के निर्णय का जनता दल (यू) व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ, गया के जिला अध्यक्ष एवं जिला नागरिक परिषद, गया के उपाध्यक्ष प्रकाश राम पटवा ने स्वागत किया है। श्री पटवा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा योजना के विस्तार तथा इसके लिए ₹3.15 लाख करोड़ की स्वीकृति किसानों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से करोड़ों किसान परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी तथा खेती-किसानी को नई मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 से संचालित पीएम-किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष ₹6,000 की सहायता राशि तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से दी जाती है। अब तक योजना के अंतर्गत 23 किस्तों के जरिए किसानों के खातों में ₹4.47 लाख करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। श्री पटवा ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, कृषि निवेश को प्रोत्साहन देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में यह निर्णय अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने पात्र किसानों से अपील की कि वे अपना ई-केवाईसी, आधार, बैंक खाता एवं भूमि संबंधी विवरण अद्यतन रखें, ताकि योजना का लाभ समय पर प्राप्त हो सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार का यह निर्णय कृषि क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ किसानों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0









